header ads

विश्व जनसंख्या दिवस और भारत

    जनसंख्या का तात्पर्य एक सीमित क्षेत्र में रहनेवाले व्यक्तियों की 

संख्या से है | जब किसी क्षेत्र में रहनेवाले व्यक्तियों की संख्या 

आवश्यकता से अधिक हो जाएतो उसे जनसंख्या वृद्धि कहते 

है | अब सवाल यह उठता है कि यह कैसे पता चलेगा कि किसी 

स्थानकी जनसंख्या अधिक है या कम | इसका उत्तर भी साफ है

जबकिसी क्षेत्र के युवाओं के लिए आमदनी के साधन कममतलब

नौकरी के लिए भटकना पड़े या किसी  परिवार को अपनी दो वक़्त 

की रोटी के लिए अत्यधिक  परिश्रम करना पड़ेतो निश्चित ही

वहाँ की जनसंख्या आवश्यकता से अधिक होने लगी है | 

           विश्व जनसंख्या दिवस हर साल 11 जुलाई को पूरी

दुनिया में मनाया जाता है | सितम्बर 2016 तक विश्व में जनगणना

को देखे तो दुनिया में 787,068,6,110 लोग हैं , जिनमें से 

142,45,18,123 जनसंख्या केवल चीन में हैं और भारत में 

137,28,27,198 की संख्या के साथविश्व में दूसरे स्थान पर हैं | 

हालांकि ये आंकड़े थोड़े पुराने हैं लेकिन इतने पुराने भी नहीं हैं कि 

वर्तमान स्थिति का अनुमान नहीं लगाया जा सके | भारत की भी

जनसंख्या विस्फोट में  महत्वपूर्ण  योगदान हैं , लेकिन वैश्विक 

स्तर पर जनसंख्या का आंकलन करेतो ये कहना गलत नही होगा 

कि विश्व में जनसंख्या नियंत्रण महत्वपूर्ण विषय हैं |


      विश्व जनसंख्या दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य वर्तमान में बढ़ती

आबादी के कारण होनेवाले दुष्प्रभावों और इससे जुड़े अन्य मुद्दों

और इसके महत्व पर ध्यान केंद्रित करना  है | इस दिन का

निर्धारण 1989 में संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम की तत्कालीन

गवर्निंग काउंसिल द्वारा किया गया था | इस दिनको मनाने का

सुझाव डॉक्टर के.सीजकारीया (Dr KC Zachariah) ने दिया 

था ,जिन्होंने दुनिया को विश्व की  जनसंख्या के 5 बिलियन तक

पहुचने का आंकड़ा  बताया था | उस समय वो वर्ल्ड बैंक में

सीनियर डेमोग्राफर के तौ पर काम कर रहे थे |


      भारत विश्व का दूसरा सबसे ज्यादा जनसंख्यावाला 
देश

हैएैसे में जनसंख्या पर रोक लगाना कितना आवश्यक है,यह 

हम सब जानते हैं | भारत में जनसंख्या अधिक होने का एक

कारण यह भी है कीअभी भी लोग जागरूक नहीं है | एैसे में

सरकार चाहे तो समयसमय पर लोगों को बढ़ती जनसंख्या के

खतरों के बारें में बताकर उन्हें जागरूक कर सकती है | बढ़ती

जनसंख्या पर रोक लगाने के लिए सरकार कुछ एैसा नियम बना 

सकती है या कानून लागु कर सकती हैजिसकी मदद से भारत में 

जनसंख्या को कंट्रोल किया जा सके |

*********************************

 

शिखा बोड़ो
आठवीं कक्षा
भितरखोला एमिस्कूल
कमलपूर ब्लाॅक

चित्रण : तन्द्रा दे

 


Post a Comment

0 Comments